Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 41 कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या...

उत्तराखंड में आज सामने आए 41 कोरोना पॉजिटिव केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 550

देहरादून। राजधानी में दोपहर 12 बजे तक 41 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं एक केस ऋषिकेश में सामने आया है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों का आकड़ा 550 पहुंच गया है। इसमें 79 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने आज आए 42 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। 

उत्तराखंड में गुरुवार को 30 और लोगों में/ कोरोना संक्रमण मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 835 सैंपल निगेटिव मिले। वहीं, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

गुरुवार को दून में 17 लोग संक्रमित पाए गए
दून में 17 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक मरीज मुंबई से आया। जबकि तीन संक्रमित निरंजनपुर मंडी में आढ़ती हैं। पांचवां मरीज पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। वहीं, निजी पैथोलॉजी लैब में भी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिला। वो एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

वहीं शाम को दून में तीन और संक्रमित पाए गए। इनमें एक मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। दूसरा महाराष्ट्र से आया है। जबकि तीसरा मरीज पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आया है। वहीं देर रात एम्स ऋषिकेश में आठ और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें भी कई लोग बाहर से आए बताए जा रहे हैं।

हरिद्वार जिले में महाराष्ट्र से आए सात लोग संक्रमित मिले। टिहरी जिले में भी महाराष्ट्र से आए दो और लोग संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा में तीन संक्रमित मरीज महाराष्ट्र से आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments