Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 69 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 3200

उत्तराखंड में आज सामने आए 69 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 3200

देहरादून। मंगलवार को उत्तराखंड में 69 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3200 पार पहुंच गई है। आज 35 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा और चंपावत में दो-दो मामले सामने आए हैं। देहरादून में 18(चार प्राइवेट लैब) केस, हरिद्वार में सात, नैनीताल में पांच, पौड़ी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। टिहरी में एक मामला सामने आया है। 

मंगलवार को आए मरीजों को मिलाकर अब कुल मरीजों की संख्या 3230 हो गई है। बता दें कि अब तक प्रदेश में 2621 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 538 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 43 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments