Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 241 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 241 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार थमने से थोड़ी राहत मिली है। दो महीने के बाद एक दिन में सबसे कम 241 संक्रमित मिले हैं। वहीं, 376 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों की संख्या 58601 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में बीते 24 घंटे में 14035 सैंपल की जांच की गई। इसमें 13794 सैंपल निगेटिव पाए गए। प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार थमने से स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है।

19 अगस्त को एक दिन में 264 संक्रमित मामले सामने आए थे। इसके बाद से लगातार संक्रमितों की रफ्तार बढ़ी। दो माह के बाद मंगलवार को सबसे कम 241 संक्रमित मिले हैं। देहरादून जिले में 90, हरिद्वार में 37, नैनीताल में 23, अल्मोड़ा में 20, उत्तरकाशी में 18, पिथौरागढ़ में 15, ऊधमसिंह नगर में आठ, पौड़ी व चमोली में सात-सात, चंपावत व टिहरी में छह-छह, रुद्रप्रयाग में तीन और बागेश्वर जिले में एक कोरोना मरीज मिला।

वहीं, प्रदेश में 13 मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में छह, हिमालयन हॉस्पिटल में तीन, इन्दिरेश हॉस्पिटल में दो, कैलाश हॉस्पिटल में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 946 हो गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments