Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 304 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 304 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों में 304 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 79 देहरादून से हैं। इसके अलावा छह उत्तरकाशी 18 ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 12307 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें 12094 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 58 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा टिहरी में 29, नैनीताल में 24, पौड़ी में 21, हरिद्वार व उत्तरकाशी में 16-16, ऊधमसिंह नगर में 12, बागेश्वर में आठ, पिथौरागढ़ में सात, चंपावत व चमोली में छह-छह और अल्मोड़ा में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments