Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 91 कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 244

उत्तराखंड में आज सामने आए 91 कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 244

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को एक ही दिन में 91 कोरोना मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब राज्य में कुल मरीजों की संख्या 244 हो गई है। वहीं अब राज्य कोई भी जिला कोरोना संक्रमण से अछूता नहीं रह गया है।

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में 91 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आज एम्स ऋषिकेश में हुई एक कोरोना मरीज की मौत के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि उसकी मौत कोरोना से नहीं हुई है। उक्त मरीज की मौत एसोफैगस कैंसर से हुई है।

यह पहली बार है जब राज्य में एक साथ 91 केस सामने आए हैं। इन मामलों के आने के बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 244 हो गई है। शुक्रवार को राज्य में सात संक्रमित सामने आए थे। जिनमें तीन देहरादून और दो-दो हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में मिले थे।

रुड़की के आदर्श नगर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति में आज कोरोना की पुष्टि हुई है। ये मुंबई से हरिद्वार में आए थे। इनका सैम्पल नारसन बॉर्डर से लिया गया था। हरिद्वार जनपद में अब एक्टिव केस छह हो गए हैं। ये सभी रुड़की क्षेत्र से आए हैं। सभी प्रवासी हैं। इससे पहले सात मामले आए थे जो कि सभी ठीक हो चुके थे। लेकिन नए मामले आने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

टनकपुर, बनबसा में सात प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव
कोरोना संक्रमण से अब तक सुरक्षित चंपावत जिले में सात कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। पॉजिटिव मिले चार युवक मुबंई से 21 मई को आए हैं, जिन्हें पर्यटक आवास गृह टनकपुर में क्वारंटीन किया गया था। जबकि तीन अन्य युवक नोएडा और गुरूग्राम से पहले ही आ गए थे, जिन्हें उन्हीं के क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। 

एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि मुंबई से लौटे चारों युवक चंपावत व लोहाघाट के रहने वाले हैं। जो रोडवेज की दो बसों से 21 मई को आए थे, उन बसों में 74 लोग सवार थे। जिसमें 10 चंपावत के, 47 पिथौरागढ़ के, एक सितारगंज का, 10 रूद्रपुर के और छह बसों के चालक-परिचालक शामिल थे। जिनकी सूचना संबंधित क्षेत्र के प्रशासन को दे दी गई है।

इसके अलावा तीन अन्य संक्रमित युवक बनबसा के रहने वाले हैं, जो करीब पांच दिन पूर्व आए हैं। इनमें एक युवक नोएडा और दो गुरूग्राम से आए हैं। जिन्हें बनबसा में उन्हीं के क्षेत्र के क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है।

एसीएमओ डॉ. हयांकी ने बताया कि सभी संक्रमितों को अब टनकपुर व बनबसा से उपचार के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा जा रहा है। इन सभी संक्रमितों की उम्र 22 से 47 साल के बीच है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments