Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में एक और कोरोना संक्रमित केस आया सामने, संख्या पहुंची 55

उत्तराखंड में एक और कोरोना संक्रमित केस आया सामने, संख्या पहुंची 55

देहरादून। उत्तराखंड में आज एक और कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। जल्द ही ग्रीन जोन में शामिल होने की उम्मीद जता रहे ऊधमसिंह नगर जिले में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अमिता उप्रेती ने बताया कि करोना संक्रमित मरीज उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले ही पंजाब से लौटा था। आशा वर्कर के माध्यम से मरीज को ट्रेस कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें आज कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 55 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 36 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि ऊधमिसंहनगर में पिछले करीब 26 दिनों से कोई भी कोरोना संक्रमित मामला सामने नहीं आया था। इसके चलते सरकार जल्द ही जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में शामिल करने वाली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments