Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कई जगह शीत लहर की चेतावनी, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा...

उत्तराखंड में कई जगह शीत लहर की चेतावनी, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने के आसार

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को शीत लहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ सकता है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में कई स्थानों पर शीत लहर रह सकती है। विशेषकर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड ज्यादा रहने का अनुमान है।

वहीं, निचले इलाकों में धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर समेत राज्य के अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने का अनुमान है।

पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा रह सकता है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक बना हुआ है। जबकि, न्यूतनम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम बना हुआ है।

दून में रात की ठंड बढ़ने का अनुमान

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बुधवार रात ठंड में इजाफा हो सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। 

धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं
हरिद्वार में धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। आने वाले तीन से चार दिन तक भी मौसम ऐसे बने रहने की संभावना जताई जा रही है। 

रविवार हुई बूंदाबांदी से मौसम सर्द होना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह को कोहरा छाया रहा और दिन में आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को सुबह से ही धूप खिली।

धूप निकलने से अधिकतम तापमान तो 21 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री बना रहा। न्यूनतम तापमान कम रहने से लोगों को शाम ढलने पर तो घरों में दुबकने को मजबूर होना पड़ा। बाजार व अन्य स्थानों पर जाने से लोगों ने परहेज करने में ही अपनी भलाई समझी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments