Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कल आए 28 कोरोना संक्रमित मामले, 27 के बारे में...

उत्तराखंड में कल आए 28 कोरोना संक्रमित मामले, 27 के बारे में जानकारी नहीं दे पाए अधिकारी

देहरादून। देहरादून जिले में गुरुवार को 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। लेकिन अधिकारी इनमें में 27 के बारे में यह जानकारी नहीं दे पाए कि वो किन-किन इलाकों के हैं? दोपहर से देर रात तक अधिकारियों से एक ही जवाब मिलता रहा कि नए संक्रमित लोगों को भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।

गुरुवार दोपहर बाद जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून जिले में 28 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब इसे समन्वय की कमी कहें या नए मरीजों को भर्ती करने की धीमी प्रक्रिया छुपाने की कवायद कि देर रात तक अधिकारियों ने मीडिया को यह नहीं बताया कि उक्त 27 मरीज किन-किन इलाकों के रहने वाले हैं।

सीएमओ डॉ.बीसी रमोला को दोपहर बाद फोन किया गया तो उनका कहना था कि वह जानकारी जुटाकर अवगत करा देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने दोनों मोबाइल नंबरों पर कॉल रिसीव नहीं की। इधर, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने देर रात संपर्क करने पर इस गंभीर मामले को यह कहकर टाल दिया कि कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी देना उनकी निजता का मामला है।

जबकि अब तक कोरोना मरीजों के बारे में कौन कहां से है, स्वास्थ्य विभाग खुद जानकारी देता रहा है, ताकि संबंधित क्षेत्र के लोग एहतियात बरत सकें। वहीं, दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि बुधवार को भी जो मरीज पॉजिटिव पाए गए थे, वो भी अभी तक अस्पतालों में भर्ती नहीं किए गए हैं, हालांकि इस बाबत भी कोई आधिकारिक जनाकारी नहीं मिल पाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments