Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना का सातवां मामला, विदेश से लौटे युवक में पुष्टि;...

उत्तराखंड में कोरोना का सातवां मामला, विदेश से लौटे युवक में पुष्टि; सैन्य अस्पताल में है भर्ती

देहरादून : उत्‍तराखंड में एक और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। उसे देहरादून स्थित सैन्‍य अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। संक्रमित युवक हाल में दिनों में विदेश से लौटा है।

डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने मरीज में कोरोना की पुष्टि की है। इन्‍हें मिलाकर उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या सात हो चुकी है। हालांकि, इनमें से दो स्‍वस्‍थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

प्रदेश में अब तक सात मामलों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रविवार को आई रिपोर्ट में युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इससे पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के तीन प्रशिक्षु आइएफएस, एक अमेरिकी नागरिक और स्पेन से लौटे एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। वहीं, शनिवार को दुबई से लौटे एक युवक में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments