Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1541, 757 हुए स्वस्थ

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1541, 757 हुए स्वस्थ

देहरादून। कोरोना के लिहाज से मंगलवार का दिन प्रदेश के लिए राहत के साथ आफत भी लेकर आया। कोरोना संक्रमण के 127 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 41 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। राज्य में अब तक कोरोना के 1541 मामले आ चुके हैं। इनमें 757 स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही सात मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में 762 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को 1124 सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है, जिनमें 997 की रिपोर्ट नेगेटिव और 127 पॉजिटिव हैं। टिहरी जिले में सर्वाधिक 72 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह सभी महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्यप्रदेश से लौटे हैं। देहरादून में कोरोना संक्रमित सहारनपुर निवासी एक 89 वर्षीय महिला की मौत हुई है। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी, निजी अस्पताल की नर्स, इसी अस्पताल में भर्ती चमन विहान निवासी एक महिला, निरंजनपुर मंडी का एक आढ़ती, चकराता रोड पर आयुर्वेदिक दवा की दुकान चलाने वाले एक शख्स समेत 21 और लोग संक्रमित पाए गए हैं।

पिथौरागढ़ में सात नए मामले सामने आए हैं। चिंताजनक यह कि इनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा हरिद्वार में सात और पौड़ी और रुद्रप्रयाग से चार-चार नए मामले सामने आए हैं। ये सभी लोग दिल्ली व मुंबई से वापस लौटे हैं। नैनीताल में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। बागेश्वर में पुणो से लौटे दो लोगों समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव है।

अल्मोड़ा में एक नया मामला सामने आया है। यह दिल्ली से तलाई गांव लौटे संक्रमित बुजुर्ग का छोटा भाई है। बुजुर्ग की मौत के बाद उसे बेस अस्पताल में आइसोलेट कर सैंपल लिया गया था। उत्तरकाशी में मुंबई से लौटे एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस बीच, जिन 35 मरीजों को मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया है उनमें 27 देहरादून, सात चमोली, छह पौड़ी और एक उत्तरकाशी से है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments