Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1855

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 1855

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के दस नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली से आई एनसीडीसी की रिपोर्ट में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें चार लोग रुद्रप्रयाग के हैं, जबकि तीन लोग रुड़की क्षेत्र के हैं। वहीं, एम्स में भी तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से दो ऋषिकेश और एक संक्रमित कोटद्वार का है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1855 पहुंच गई हैं, जबकि 1189 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अबतक कोरोना संक्रमित अब तक कोरोना संक्रमित 26 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। जबकि बारह संक्रमित मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

दिल्ली से लौटे सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

दिल्ली से आई एनसीडीसी की रिपोर्ट में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें चार लोग रुद्रप्रयाग से हैं, जबकि तीन लोग रुड़की क्षेत्र के हैं। यह सभी लोग 13 जून को दिल्ली से आए थे। नारसन बॉर्डर पर इन के सैंपल लिए गए थे। रुड़की के जिन तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनमें एक महिला श्याम नगर, वृद्ध कृष्णा नगर का और भगवानपुर के चांचक निवासी युवक शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी तीनों लोगों को मौर्य होटल स्थित कोविड केयर सेंटर में ले जा रही है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

एम्स में तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में जांच के बाद ऋषिकेश के दो और कोटद्वार के एक शख्स में कोरोना की पुष्टि हुई है। एम्स प्रशासन के मुताबिक एम्स की ओपीडी में 13 जून को गली नंबर-11 बीस बीघा ऋषिकेश निवासी एक महिला आई थी, जिसका कोरोना सैंपल लिया गया। उसकी जांच रिपोर्ट पजिटिव आई है। वहीं, आवास-विकास कॉलोनी के 12 वर्षीय किशोर में कोरोना संक्रमण पाया गया है, जो 12 जून को दिल्ली से आया था। बच्चे के माता-पिता की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। इसके अलावा कोटद्वार निवासी एक 58 वर्षीय व्यक्ति यहां भर्ती किया गया था। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

प्रदेश में बीती 15 मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। तीन माह की अवधि में मरीजों का आंकड़ा हर अंतराल पर बढ़ा है। पर सुकून इस बात का है कि अब लोग रिकवर भी उसी रफ्तार से हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 1047 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है। इनमें 26 मामलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक स्टाफ नर्स समेत छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनमें तीन बाहर जा चुके हैं।

टिहरी, नैनीताल और पौड़ी में तीन-तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी कुछ दिन पहले मुंबई से लौटे हुए हैं। रुद्रप्रयाग में कोरोना के तीन नए मामले हैं। यह लोग पूर्व में संक्रमित एक मरीज के संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं। बागेश्वर में फरीदाबाद और दिल्ली से लौटे दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। हरिद्वार में दिल्ली से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति मूल रूप से चमोली का रहने वाला है। पिथौरागढ़ में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक तीन माह की बच्ची भी है। बच्ची की मां पहले ही कोरोना पॉजिटिव है। दोनों आइसोलेशन में हैं। उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में दिल्ली से लौटे एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। इधर, कोरोना संक्रमित 78 और लोग स्वस्थ्य होकर आज डिस्चार्ज भी हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 54 मामले जनपद टिहरी गढ़वाल से हैं। देहरादून से नौ, चमोली से पांच, उधमसिंहनगर से पांच, बागेश्वर से चार और पौड़ी से एक संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments