Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2079

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 2079

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 57 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2079 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देहरादून में 27, अल्मोड़ा में एक , चमोली में तीन, हरिद्वार में पांच, पौड़ी में 14, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी और उत्तरकाशी में एक- एक संक्रमित मरीज सामने आया है। 

प्रदेश में अब तक 1262 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 777 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 26 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments