Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में चुनावी मैराथन: भाजपा ने गढ़वाल और कांग्रेस ने कुमाऊं से शुरू की...

उत्तराखंड में चुनावी मैराथन: भाजपा ने गढ़वाल और कांग्रेस ने कुमाऊं से शुरू की दौड़

देहरादून। राज्य में वर्ष 2022 विस चुनाव के लिए राजनीति पार्टियों की मैराथन शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को सत्ता पर काबिज भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल के चुनावी गृह क्षेत्र श्रीनगर से जन आशीर्वाद रैली का आगाज कर सत्ता में पुन: वापसी के लिए सहयोग मांगा। इधर, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चुनाव गृह क्षेत्र खटीमा से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत कर राज्य में सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंका।

राज्य गठन के शुरूआत से ही दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस एक के बाद एक सत्ता की कुर्सी पर काबिज होती आई हैं। भाजपा जहां इस बार राज्य में पारी बदलने के बाद सत्ता स्थांनातरण के मिथ्या को तोड़ना चाहती है, वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी को लेकर जोर लगा रही है। भाजपा ने शुक्रवार को श्रीनगर से जन आशीर्वाद रैली की शुरूआत कर जनता से पुन: सत्ता में वापसी के लिए सहयोग मांगा।

इसके लिए उसने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को आगे रखा है। राज्य में चारधाम रेल, ऑल वेदर रोड, नेशनल हाईवे और सड़कों का जाल, कुछ ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें मोदी के साथ जोड़कर राज्य का नेतृत्व जनता के बीच में है। आशीर्वाद स्वरूप पार्टी नेता राज्य में फिर से डबल इंजन की सरकार मांग रहे हैं। गढ़वाल के बाद अगली जन आशीर्वाद रैली अब छह सितंबर को अल्मोड़ा में होगी। 

खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आगाज
इधर, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चुनाव गृह क्षेत्र खटीमा से परिवर्तन यात्रा का आगाज कर राज्य की जनता से तमाम वादों के साथ सत्ता में वापसी का आशीर्वाद मांगा है। कांग्रेस भाजपा सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेराजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन जैसे मुद्दों को जनता के बीच रख रही है। शुक्रवार को खटीमा में पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का समापन भी छह सितंबर को रुद्रपुर में होगा। 

श्रीनगर में जन आशीर्वाद रैली शानदार रही। जनता का उत्साह बता रहा है कि वह भाजपा को पुन: सत्ता में देखना चाहती है। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य के विकास में तमाम काम किए हैं। हमें पुन: जनता का आशीर्वाद मिलेगा, ऐसा विश्वास है। अगली जन आशीर्वाद रैली छह सितंबर को अल्मोड़ा में होगी।
– मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

खटीमा में परिर्वतन यात्रा की शुरूआत के साथ राज्य में सत्ता परिवर्तन का आगाज हो चुका है। प्रदेश की जनता राज्य में परिवर्तन चाहती है। यह बात यात्रा में उमड़ी भीड़ के बाद साफ हो चुकी है। अपनी यात्रा में पार्टी राज्य के विकास का मॉडल और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रख रही है।
– गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments