Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में नहीं हुई कोरोना से एक भी मौतः सीएम रावत

उत्तराखंड में नहीं हुई कोरोना से एक भी मौतः सीएम रावत

trivendra singh rawat (file photo)

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना के कारण लोगों की मौत होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि संक्रमित कुछ लोगों की मौत हुई है। लेकिन वह कोरोना से नहीं हुई है, बल्कि अन्य बीमारियों से हुई है।

कोविड 19 संबंधी कार्यों, आवश्यक्ताओं और तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री धन सिंह रावत और स्वास्थ्य एवं वित्त सचिव अमित नेगी के साथ श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां सभागार में उन्होंने प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। 

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएम रावत ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कोविड 19 से बचाव और कोविड जांच की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महामारी का असर धीरे-धीरे समाज में आएगा। इसलिए सभी को तैयार रहना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments