Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, जानें- इस बार क्या मिल...

उत्तराखंड में बढ़ सकता है कोविड कर्फ्यू, जानें- इस बार क्या मिल सकती है छूट

देहरादून।  उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड कर्फ्यू की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, इसमें सिनेमा हाल और खेल गतिविधियों को कुछ प्रतिबंधों के साथ शुरू करने की छूट दी जा सकती है। रविवार को इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इसमें कोविड कर्फ्यू के साथ ही कुछ रियायत बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।

वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 13 जुलाई को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। इस सप्ताह सरकार ने बाजार सुबह आठ से शाम सात बजे तक खोलने की इजाजत दी थी। इसके साथ ही जिम व शापिंग माल को भी 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी थी। कोरोना संक्रमण के मामलों में अब काफी कमी आई है, लेकिन सरकार फिर भी ढिलाई नहीं बरतना चाहती। ऐसे में कोविड कर्फ्यू की अवधि को सप्ताहभर आगे बढ़ाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार इस बार कोविड कर्फ्यू दुकानों को खोलने के समय को भी बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को लेकर कुछ सख्ती भी की जा सकती है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। बावजूद इसके स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोविड से जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सभी पहलुओं पर विचार के बाद ही कफ्र्यू के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments