Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में भारी वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी, तीन दिन तक मौसम...

उत्तराखंड में भारी वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी, तीन दिन तक मौसम के करवट बदलने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच पारे में भारी उछाल दर्ज किया गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। गुरुवार इस वर्ष का अब तक का सबसे कम ठंडा दिन रहा।

हालांकि, प्रदेश में आज से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में आज से अगले तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय बने रहने की आशंका है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर भारी हिमपात और वर्षा हो सकती है।

इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में भारी वर्षा और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments