Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, बर्फबारी से गलन बढ़ी; बारिश को...

उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड, बर्फबारी से गलन बढ़ी; बारिश को लेकर आया अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। जहां एक और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर बारिश की कोई संभावना अभी नहीं है। दिन में पहाड़ों पर मौसम साफ है। दूसरी ओर ऊंची चोटियों पर बर्फबारियों भी जारी है।

तराई में बीते एक सप्ताह से लगातार कड़ी धूप के बीच मौसम साफ है। शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद हल्की ठंड महसूस की जा रही है। विभाग का कहना है कि शनिवार को भी मौसम पूरी तरह साफ बने रहने की संभावना है।

ऐसा रहा मौसम
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही कड़ी धूप निकली और उमस दर्ज की गई। सुबह आर्द्रता 93 प्रतिशत व दोपहर बाद 30 प्रतिशत दर्ज की गई।

सुबह और रात में कड़ाके की ठंड
शाम को तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस की जा रही है। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 14.2 डिग्री सेल्सियस, काशीपुर का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को सूर्योदय 6 बजकर 21 मिनट व सूर्यास्त पांच बजकर 30 मिनट पर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments