Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए...

उत्तराखंड में 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश

देहरादून। उत्‍तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर आगामी 21 सितंबर से स्‍कूल नहीं खुलेंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इस संबंध में मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर कर दिए हैं। कोरोना की स्थिति सामान्‍य होने के बाद ही इस बारे में सरकार फैसला लेगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या काफी बढ़ रही है। लिहाजा वर्तमान हालात को देखते हुए 21 सितंबर से स्‍कूल खोलने के आदेश को वापस लेते हुए अग्रिम आदेश तक स्‍कूल न खोलने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि बच्‍चों और अभिभावकों के साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। कहा कि जिस तरह से वर्तमान माहौल है, उसे देखते हुए स्‍कूल खोलने की स्थिति में नहीं हैं। हाल ही में केंद्र के आधार पर राज्‍य सरकार ने 21 सितंबर से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के संचालन के लिए सशर्त अनुमति दी थी, जिसमें कहा गया था कि अभिभावक चाहें तो बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं।

विरोध में थे अभिभावक और शिक्षक संगठन 

केंद्र सरकार से की ओर से 21 सितंबर से स्कूल खोलने की छूट मिलने को लेकर विगत कई दिनों देहरादून के अभिभावक कोरोना संक्रमण खत्म ना होने तक स्कूल बंद रखने की मांग कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी अभी स्कूल खोलने के समर्थन में नहीं थे और कई शिक्षक संगठन खुलकर इसके विरोध में भी आ गए हैं। हालांकि अब शिक्षा मंत्री के आदेश के बाद अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments