Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउत्तराखंड से अकेले पुलिस कर्मी है जिन्हें मिलने जा रहा ...

उत्तराखंड से अकेले पुलिस कर्मी है जिन्हें मिलने जा रहा गृहमंत्री पदक।

उत्तराखंड के पटेलनगर थाने में पोस्टेड इंस्पेक्टर प्रदीप राणा को जल्द ही भारत सरकार के गृहमंत्री पदक से नवाजा जाएगा।प्रदीप राणा को ये पदक ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत हुए महिला हत्याकाण्ड का शीघ्र खुलासा किया था।
महिला के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा दिलाने वाले इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड दिया जाएगा खास बात ये है कि ये अवार्ड पाने वाले वो उत्तराखंड के इकलौते पुलिसकर्मि है।
 यह जानकारी उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने 2018 में लक्ष्मण झूला थाना अंतर्गत एक महिला की हत्या से समन्धित मामले में शीघ्र खुलासा किया था।
क्या था मामला
 
वर्ष 2018 में लक्ष्मणझूला, पौड़ी गढ़वाल में में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में किसी तरह के सबूत और साक्ष्य नहीं मिल रहे थे। ऐसे में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज चेक कर गहनता से जांच पड़ताल की गयी। जांच में एक स्कूटी में दो पुरूष और एक महिला के सवार होने की बात प्रकाश में आई। स्कूटी सवार महिला के कपड़े मृतक महिला के कपड़ों से मेल खा रहे थे। जिसके बाद स्कूटी का नंबर पता करवाया गया, तो पता चला कि स्कूटी ऋषिकेश में किसी से किराए पर ली गई थी। जहां से दोनों अभियुक्तों के बारे में जानकारी ली गयी और तकनीकी साक्ष्यों और मृतक महिला के कपड़ों से पहचान कर उसकी हत्या करने वाले दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड केस का सूबतों के साथ खुलासा किया। इस केस में मजबूत विवेचना के आधार पर माननीय न्यायालय ने अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी।
 
इसमे खास बात ये है कि हत्या के बाद महिला का शव खाई में फेंक दिया गया था।पुलिस को जांच के बाद कोई सबूत नही मिल रहा था।ऐसे में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा ने नीलकंठ क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद एक स्कूटी की पहचान की ओर थोड़े से सबूत के आधार पर इस मामले का खुलासा किया।
यही नही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जहां कोर्ट ने भी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ऐसे ब्लाइंड कैस का खुलासा करने पर ओर दोषियों को सजा दिलाने में इंस्पेक्टर राणा को भारत सरकार द्वारा गृहमंत्री पदक से नवाजा जाएगा।उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने भी उनको बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इंस्पेक्टर राणा ने ग्रहमन्त्री पदक के लिए घोषणा किये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए भारत सरकार का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि ये पदक मेरे हौंसले को ओर ऊर्जा प्रदान करेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments