Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कुम्भ मेला को लेकर रेलवे की तैयारियों का...

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक कुम्भ मेला को लेकर रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे ऋषिकेश

ऋषिकेश। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल कुम्भ मेला को लेकर रेलवे की तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश का निरीक्षण भी किया।  शनिवार को मंडल महाप्रबंधक मुरादाबाद मंडल के आला अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने मोतीचूर तथा रायवाला रेलवे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों की पूरी टीम मूवी पुराना ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण करने पहुंचेंगी। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश, एडीआरएम एनएन सिंह, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा स्टेशन अधीक्षक ऋषिकेश जीएस परिहार आदि मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments