Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हो सकती है बारिश और बर्फबारी, अन्‍य...

उत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हो सकती है बारिश और बर्फबारी, अन्‍य जिलों में शुष्‍क रहेगा मौसम

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्‍तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं बहुत हल्‍की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, राज्‍य के शेष जनपदों में मौसम शुष्‍क रहेगा। जबकि 3500 मीटर व उससे अधिक वाले स्‍थानों में बर्फबारी की संभावना है।

पिथौरागढ़ में हो सकती है हल्‍की बारिश

बीते रोज कुमाऊं में कुछ जगह आंशिक बादलों को छोड़कर मौसम साफ रहा। वहीं, आज कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में बादल छाने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को पिथौरागढ़ जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकता है। कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा। वहीं, मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले दो दिनसमूचे कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना है।

देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

देहरादून में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम एवं न्‍यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments