Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड की चोटियां बर्फ से लकदक, बढ़ी ठिठुरन; जानिए कैसे रहेगा मौसम...

उत्‍तराखंड की चोटियां बर्फ से लकदक, बढ़ी ठिठुरन; जानिए कैसे रहेगा मौसम का हाल

प्रदेशभर में पिछले 24 घंटे से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। सोमवार को गढ़वाल व कुमाऊं के सभी पहाड़ी जिले में बारिश और ऊंचे इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को 25 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश से आंशिक राहत मिलने के आसार है। मौसम बदला हुआ रहेगा।

रविवार रात से सोमवार दोपहर तक बारिश से प्रदेश के अधिकांश पहाड़ी कस्बों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। बदरीनाथ, केदानाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली, मुनस्यारी, धारचूला, चौंदासघाटी, हर्षिल, नागटिब्बा, धनोल्टी, त्यूणी, चौपता, मदमहेश्वर आदि क्षेत्रों में एक से पांच फुट हिमपात हुआ है। चमोली जिले में दिनभर बारिश, बर्फबारी होने से जिले में 94 गांव अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं।

औली के एक होटल में बर्फबारी के कारण फंसे 16 पर्यटकों को सकुशल वहां से निकाल लिया गया। रोपवे का संचालन दूसरे दिन भी ठप रहा। यात्री वाहनों व पैदल ही जोशीमठ तक पहुंचे। उत्तरकाशी के 12 गांव बर्फबारी से ढके हैं। उधर, कुमाऊं मंडल के सभी छह जिलों में दिनभर बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बागेश्वर जिले के कपकोट में ताजा बर्फबारी हुई। जबकि नैनीताल समेत निचले इलाकों में बारिश से ठिठुरन रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments