Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब, 100 सड़कें अवरुद्ध, आज भी...

उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब, 100 सड़कें अवरुद्ध, आज भी तेज बारिश का अलर्ट

देहरादून : आज बुधवार को भी उत्‍तराखंड के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। लगभग सभी पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू है लेकिन अब भी प्रदेश में छोटे-बड़े करीब 100 मार्ग बंद हैं।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश में मौसम का असर मिला-जुला रह सकता है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में गरज के साथ हल्की बौछारों के आसार हैं।

चार दिन बाद आज से फिर शुरू होगी यमुनोत्री धाम की यात्रा
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूधंसाव वाले क्षेत्र में निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन, पैदल आवाजाही करने वाले तीर्थयात्रियों लिए बुधवार को यमुनोत्री धाम जा सकेंगे। घोड़े-खच्चरों की आवाजाही पांच अगस्त तक प्रतिबंधित रहेगी।

बडकोट की उपजिलाधिकारी एवं यमुनोत्री मंदिर समिति की अध्यक्ष शालिनी नेगी ने बताया कि 30 जुलाई की सुबह को भारी वर्षा के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग भंगेली गाड़ के पास भूस्खलन होने से अवरुद्ध हुआ था।

पैदल मार्ग की स्थिति और निर्माण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा रोक दी थी। अब पैदल रास्ते का निर्माण हो चुका है। पैदल यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बुधवार की सुबह यमुनोत्री धाम का पैदल मार्ग खोल दिया जाएगा।

चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू, जोशीमठ-मलारी हाईवे खुला
उत्तराखंड में भारी वर्षा के चलते जनजीवन प्रभावित है। खासकर पर्वतीय जिलों में दुश्वारियां बनी हुई हैं। चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू हैं, लेकिन अब भी प्रदेश में छोटे-बड़े करीब 100 मार्ग बंद हैं। केवल गढ़वाल मंडल में ही करीब 70 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। मंगलवार को गोपेश्वर-मलारी हाईवे भी 14 घंटे बाद खुल गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments