Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड के जनजाति क्षेत्र में एक माह बाद आज दिवाली का जश्‍न,...

उत्‍तराखंड के जनजाति क्षेत्र में एक माह बाद आज दिवाली का जश्‍न, पांच दिन का यह उत्‍सव खास

चकराता : अपनी अनूठी संस्कृति और रीति रिवाज के लिए विख्यात देहरादून जिले के जनजाति क्षेत्र जौनसार में मंगलवार यानी 22 नवंबर से बूढ़ी दीपावली का पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो रहा है। हर घर में पारंपरिक व्यंजन चिउड़ा मूड़ी तैयार की जा रही है।

जौनसार में देश की दीपावाली से एक माह बाद बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा वर्षों से है। जिसके पीछे तर्क है कि जौनसार बावर में लोगों को श्रीराम के वनवास से लौटने की सूचना एक माह बाद मिली थी। इसलिए क्षेत्र के लोग एक माह बाद दीपावली मनाते हैं।

पटाखे जलाकर प्रदूषण नहीं किया जाता
यहां पर ईको फ्रेंडली दीपावली होती है, पटाखे जलाकर प्रदूषण नहीं किया जाता, यहां सिर्फ भीमल की लकड़ी की मशाल जलाई जाती है, जिसके बाद जश्न शुरू हो जाता है। हालांकि बावर व जौनसार के कुछ गांवों में इस बार देश के साथ दीपावली मनाई गई थी।

हर घर में बनाए गए विशेष व्यंजन चिउड़ा मूड़ी
छुट्टी होने की वजह से नौकरीपेशा परिवार भी अपने पैतृक गांवों को लौटे थे, लेकिन जौनसार के अधिक गांवों में आज भी बूढ़ी दीपावली मनाने की परंपरा बरकरार है। दीपावली के विशेष व्यंजन चिउड़ा मूड़ी हर घर में बनाए गए हैं। घरों को रंगाई पुताई कर सजाया जा चुका है।

विवाहित बेटियों के अपने मायके आने की परंपरा
बूढ़ी दीपावली में मेहमान नवाजी का भी रिवाज है। बूढ़ी दिपावली पर विवाहित बेटियों के अपने मायके आने की परंपरा भी है। पर्व पर पंचायती आंगनों में लोक संस्कृति की छटा भी बिखरती है। क्षेत्र में बूढ़ी दीपावली 22 से 26 नवंबर तक मनाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments