Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक, बताया- मनोरंजन जगत और देश की...

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक, बताया- मनोरंजन जगत और देश की अपूरणीय क्षति

देहरादून : उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंबे समय से बीमार चल रहे प्रख्यात काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजू श्रीवास्तव के निधन को मनोरंजन जगत और देश की एक अपूरणीय क्षति बताया।

इंटरनेट मीडिया पर मुख्‍यमंत्री धामी ने लिखा यह संदेश
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता श्री राजू श्रीवास्तव जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड के कलाकारों में शोक की लहर
सबको हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव सबको रुलाकर इस दुनिया से चले गए। बुधवार को उनका निधन हो गया। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से हर किसी की आंखें नम हैं। उत्तराखंड से खासा लगा रखने वाले राजू श्रीवास्तव को याद कर हर कोई भावुक हो गया है। वहीं फिल्म उद्योग से जुड़े लोग ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments