Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में अब 20 अगस्त को होगा मोहर्रम का अवकाश, इन्‍हें रखा...

उत्‍तराखंड में अब 20 अगस्त को होगा मोहर्रम का अवकाश, इन्‍हें रखा गया इससे बाहर

देहरादून। प्रदेश मे अब मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश शुक्रवार 20 अगस्त को होगा। पहले यह अवकाश 19 को घोषित था। हालांकि, बैंक, कोषागार व उप कोषागार को इस दायरे से बाहर रखा गया है। शासन द्वारा इस वर्ष जारी सार्वजनिक अवकाशों की सूची में मोहर्रम का अवकाश 19 अगस्त को था। मोहर्रम चंद्रदर्शन के अनुसार मनाया जाता है। इस कारण अब इसका अवकाश 20 अगस्त को होगा। इसकी सूचना सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी की गई है।

कोषागार व बैंकों में भी घोषित करें मुहर्रम का अवकाश

कोषागार कर्मचारी संगठन ने प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों आदि में मुहर्रम पर 20 अगस्त को घोषित किए गए अवकाश का लाभ देने की मांग की। बुधवार को जारी प्रेस बयान में संगठन के प्रदेश महामंत्री यतिन शाह ने कहा कि मुहर्रम को कोषागारों व बैंकों के कार्मिक भी मनाते हैं। ऐसे में कोषागारों व बैंकों में अवकाश घोषित न करना ऐसे कार्मिकों के हितों की अनदेखी है। संगठन ने मांग की कि सर्वहित में सभी कोषागारों, उपकोषागारों व बैंकों में भी अवकाश घोषित किया जाए।

पदोन्नति न करने वाले विभागों की हो जवाबदेही तय

प्रदेश सरकार द्वारा सभी विभागों में 15 अगस्त तक पदोन्नति करने के आदेशों के बावजूद कई विभाग ऐसा नहीं कर पाए हैं। इस पर शासन इन विभागों को रिमाइंडर भेजने की तैयारी कर रहा है। वहीं, विभागों की रवैये पर उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज यूनियन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इन विभागों के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि कई विभागों में पदोन्नति के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इसके पात्र कार्मिक भी उपलब्ध हैं। अधिकारियों की हठधर्मिता व मनमानी के कारण कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायत, आयुष, आयुर्वेद, राजस्व, उद्यान व कृषि आदि विभागों में निर्धारित अवधि में पदोन्नति नहीं हो पाई हैं। इसका संज्ञान लेते हुए सरकार को इन अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments