Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में आजादी के जश्‍न की धूम, सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण

उत्‍तराखंड में आजादी के जश्‍न की धूम, सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण

देहरादून : उत्‍तराखंड में हर ओर आजादी के जश्‍न की धूम है। लोग सुबह से ही तिरंगा लिए भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे हैं। लगभग हर वाहन और भवन पर तिरंगा फहरा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को देहरादून के परेड मैदान में ध्‍वजारोहण किया। इसके बाद दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सबसे पहले सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

इसके बाद उन्‍होंने भाजपा मुख्यालय और फिर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया।

आज पूरा देश मना रहा है आजादी का अमृत महोत्सव
परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी और कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

आज से देश का अमृतकाल शुरू हो रहा है। 25 सालों में देश को शिखर पर ले जाने में सबको अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतवर्ष में जन्म लेना हम सभी के लिए गौरव की बात है, देश को वैश्विक शक्ति बनाना हमारा लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज समर्पण और संकल्प का नया जोश पैदा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश शक्तिशाली देश के रूप में नई पहचान बना रहा है, अमृत काल के महोत्सव में विकास की नई नींव रखने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments