Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में आज आए कोरोना के 2127 नए मामले, एक्‍टिव केस पहुंचे...

उत्‍तराखंड में आज आए कोरोना के 2127 नए मामले, एक्‍टिव केस पहुंचे साढ़े छह हजार पार

उत्तराखंड में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। आज मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 2127 नए मामले मिले हैं। जबकि 416 मरीज स्‍वस्‍थ्‍य भी हुए हैं। अब राज्‍य में कोरोना के सक्रिय मामले 6603 पहंच गए हैं। वहीं, जिलों की बात करें तो आज देहरादून में 991, नैनीताल में 451 और हरिद्वार में 259 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

उत्‍तराखंड में सक्रिय मामले साढ़े छह हजार के पार

राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 6603 तक पहुंच गए हैं। इससे अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ रहा है। देहरादून जिले में कोरोना के सबसे अधिक 2166 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 1420, नैनीताल में 1606 व ऊधमसिंह नगर में 632 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments