देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। जबकि, पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
उत्तराखंड में आज भी ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट
RELATED ARTICLES

