Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में कोरोना के 109 नए मामले, दो मरीजों की मौत

उत्‍तराखंड में कोरोना के 109 नए मामले, दो मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना के 109 नए मामले मिले, जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं, टिहरी जनपद में मई में हुई एक मौत रिकार्ड में अब दर्ज की गई है। इधर, राज्य में 108 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक राज्य में तीन लाख 40 हजार 488 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें तीन लाख 25 हजार 361 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 1864 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 7327 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में निजी व सरकारी लैब से 21 हजार 191 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 21082 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 49 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 13, पिथौरागढ़ में 12, हरिद्वार में नौ, उत्तरकाशी में छह, ऊधमसिंह नगर में पांच, चमोली में चार, पौड़ी में तीन, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग व टिहरी में दो-दो और बागेश्वर व चंपावत में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments