Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में सोमवार को किया गया एक लाख 14 हजार 168 व्यक्तियों...

उत्‍तराखंड में सोमवार को किया गया एक लाख 14 हजार 168 व्यक्तियों का टीकाकरण

देहरादून। उत्तराखंड में टीकाकरण महाअभियान के तहत सोमवार को एक लाख 14 हजार 168 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। यह एक दिन में टीकाकरण का अब तक का रिकार्ड है। इससे पहले राज्य में आठ अप्रैल को एक लाख सात हजार 658 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया था। उसके बाद दूसरी बार टीकाकरण का आंकड़ा एक लाख के पार गया है। स्वास्थ्य विभाग ने एक लाख व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था, टीकाकरण जिससे ज्यादा हुआ। महा अभियान अभी चार दिन और संचालित होगा। सोमवार को उत्तरकाशी में सबसे कम 2327 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, जबकि सबसे ज्यादा टीकाकरण हरिद्वार जनपद में हुआ है। यहां 26548 व्यक्तियों को टीका लगा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments