Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में सौ दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं

उत्‍तराखंड में सौ दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस अब कमजोर पड़ता जा रहा है। राहत यह कि सौ दिन बाद राज्य में कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे पहले 28 मार्च को मौत का आंकड़ा शून्य रहा था। इधर, प्रदेश में कोरोना के 77 नए मामले मिले हैं। जबकि 104 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

बता दें कि अब तक राज्य में कोरोना के तीन लाख 40 हजार 959 मामले आए हैं। इनमें से 95.66 फीसद यानी तीन लाख 26 हजार 147 स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त राज्य में कोरोना के 1506 सक्रिय मामले हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित 7338 मरीजों की मौत भी अब तक हो चुकी है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को निजी व सरकारी लैब से 27497 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 27420 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.28 फीसद रही है। देहरादून में कोरोना के सबसे अधिक 14 मामले मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 13, नैनीताल व रुद्रप्रयाग में 10-10, पिथौरागढ़ में नौ, ऊधमसिंहनगर में पांच, चमोली में चार, पौड़ी व चंपावत में तीन-तीन, टिहरी व अल्मोड़ा में दो-दो व बागेश्वर व उत्तरकाशी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments