Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउपनल कर्मचारियों का हल्ला बोल.... सड़कों पर भारी संख्या में उतरे उपनल...

उपनल कर्मचारियों का हल्ला बोल…. सड़कों पर भारी संख्या में उतरे उपनल कर्मचारी

क तरफ देश वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ उत्तराखंड में अपनी मांगों से परेशान उपनल कर्मचारियों का दर्द आज सड़कों पर दिखाई दिया…. भारी संख्या में उपनल कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए और परेड ग्राउंड से यह काफिला मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच करने निकल पड़ा…. प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में आए उपनल कर्मचारी सड़कों पर अनोखा विरोध करते हुए दिखाई दिए कर्मचारियों द्वारा अपने जूतों को सड़कों पर मार कर अपना विरोध दर्ज कराया गया,वहीं कई कर्मचारी को कहना है कि कोरोना उनकी मांगों के आडे नहीं आ सकता सरकार जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करें नहीं तो वह धरना प्रदर्शन इसी तरह जारी रखेंगे वहीं विपक्ष का साथ भी उपनल कर्मचारियों को सड़कों पर मिला प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सड़कों पर उपनल कर्मचारियों के साथ दिखाई दिए और उपनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर है लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई संज्ञान नहीं ले रही है ऐसे में अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो उपनल कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाएगा….. बताते चलें कि नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों का धरना बीते 54 दिन से जारी है…ऐसे में सेकड़ो की संख्या में उपनल कर्मचारी आज सड़को पर उतरकर सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए…. वहीं पुलिस बल भी इस दौरान मुस्तैदी के साथ कार्य करता हुआ दिखाई दिया  और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूर पहले रोक लिया गया….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments