Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश के आइडीपीएल में 500 बैड के अस्पताल का काम शुरू

ऋषिकेश के आइडीपीएल में 500 बैड के अस्पताल का काम शुरू

ऋषिकेश। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण और उसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर ऋषिकेश के आइडीपीएल स्थित हैलीपेड मैदान में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बैड के कोविड अस्पताल के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। डीआरडीओ को 25 दिन के भीतर हास्पिटल के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया है।

सोमवार को नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने हास्पिटल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के निर्माण का जिम्मा संभाल रहे डीआरडीओ के सूबेदार मेजर सुभाष को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बिजली, पानी की आ रही दिक्कतों पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को महापौर ने उन्हें मौके पर बुलाया। इस दौरान महापौर ने निर्माणाधीन स्थल पर टेंकरों से सैनेटाइजेशन भी शुरू करा दिया गया।

महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सहयोग से आइडीपीएल हेलीपैड में कोविड-19 की जंग से लड़ने के लिए 500 बेड का जो अत्याधुनिक हॉस्पिटल खोलने का निर्णय लिया गया है वह एक ऐतिहासिक कदम है। निश्चित ही इससे ऋषिकेश ही नहीं बल्कि आसपास के कोरोना संक्रमित रोगियों की जिंदगियों को बचाने में भी मदद मिलेगी। यहां 120 आईसीयू बेड के अलावा ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का लाभ भी महामारी से जूझ रहे रोगियों को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान मोबाइल टायलेट की जरूरत पर तत्काल कार्य शुरू कराने के लिए आदेशित कर दिया है। उन्होंने डीआरडीओ के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कार्य अवधि से पूर्व ही मानवता की सेवा के लिए सर्मपित हास्पिटल तैयार हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान सूबेदार मेजर सुभाष, अवर अभियंता उपेंद्र गोयल, अवर अभियंता विधुत विभाग श्यामसुंदर, हास्पिटल डिजाइनर जितेंद्र, आइडीपीएल चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठानी, पार्षद गुरविंदर सिंह, सुभाष बाल्मीकि, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments