Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में चेतावनी रेखा के करीब पहुंचे गंगा, अलर्ट पर प्रशासन

ऋषिकेश में चेतावनी रेखा के करीब पहुंचे गंगा, अलर्ट पर प्रशासन

ऋषिकेश। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश ने नदियों का जलस्तर बढ़ा दिया है। नदियां उफान पर है और इसी को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र में पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण गंगा की सहायक नदियां का जलस्तर बढ़ गया। जिसका असर ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर पर भी देखा गया है।

ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के समीप पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के मुताबिक ऋषिकेश में गंगा की चेतावनी रेखा 339.50 मीटर है। बुधवार की सुबह यहां गंगा का स्तर 339.25 मीटर पहुंच गया। त्रिवेणी घाट में आरती स्थल तक पानी आ गया है।

अलर्ट पर प्रशासन
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ओर से पूर्व में ही यहां की तटीय बस्तियों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से सभी को अलर्ट कर दिया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में पुलिस टीम के साथ जल पुलिस की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments