Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में भैरव सेना ने फूंका देवस्थानम बोर्ड का पुतला फूंका, देवस्थान...

ऋषिकेश में भैरव सेना ने फूंका देवस्थानम बोर्ड का पुतला फूंका, देवस्थान बोर्ड भंग करने की मांग की

ऋषिकेश। उत्तराखंड सरकार से देवस्थान बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर भैरव सेना के सदस्यों ने घाट चौराहा पर देवस्थानम बोर्ड का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। शनिवार को घाट चौराहा पर पहुंचे भैरव सेना के सदस्यों ने देवस्थानम बोर्ड के पुतले के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। इसके बाद बोर्ड का पुतला फूंका गया।

इस मौके पर उपस्थित संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्य है, जो विश्व भर में देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध है। यहां के लोग देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास रखते हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने देवस्थाना बोर्ड का गठन कर पौराणिक धार्मिक परंपराओं पर अंकुश लगाने की कोशिश की है।

वक्ताओं ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड का गठन एक तरह से देवी देवताओं को सरकारी नियंत्रण में लेने के समान है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाता रहेगा।

प्रदर्शन में भैरव सेना के जिला संयोजक अमरजीत सिंह,संगठन प्रमुख संदीप खत्री, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र डोभाल, गढ़वाल संभाग संगठन मंत्री भूपेंद्र भट्ट, संदीप उनियाल, अमन पांडे,रमेश नेगी,संजीव पयाल आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments