Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में श्यामपुर फाटक और बैराज पर लगा जाम, थमे पहिए, पुलिस...

ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक और बैराज पर लगा जाम, थमे पहिए, पुलिस ने संभाला मोर्चा

ऋषिकेश : श्रावण मास का दूसरा सोमवार होने के कारण रायवाला से लेकर ऋषिकेश श्यामपुर बैराज सभी जगह जाम के हालात पैदा हो गए। श्यामपुर रेलवे फाटक पर जाम के कारण जमा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बैराज में भी जाम लगने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। श्यामपुर में कुछ कावड़ यात्री रेल पटरी के जरिए बाइक लेकर हरिद्वार की ओर निकल गए।

कावड़ यात्री बड़ी संख्या में हरिद्वार की ओर कर रहे हैं कूच

सावन के दूसरे सोमवार को बाहर से आने वाले कावड़ यात्रियों के अतिरिक्त स्थानीय श्रद्धालु भी यहां के पौराणिक महादेव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए निकले हैं। नीलकंठ महादेव से जलाभिषेक करने के बाद दुपहिया वाहनों में सवार कावड़ यात्री बड़ी संख्या में हरिद्वार की ओर कूच कर रहे हैं।

पुलिस ने हालात को संभालने के लिए किया हल्का बल का प्रयोग

श्यामपुर में रेलवे फाटक रेल सेवा को देखते हुए बंद करना पड़ता है। जिस कारण यहां जाम लग गया। सड़क के दोनों और दुपहिया वाहनों की लाइन जमा हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हालात को संभालने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। इसके कुछ देर बाद भीड़ शांत हुई। इस बीच कुछ कावड़ यात्री अपनी बाइक लेकर रेलवे लाइन के जरिए हरिद्वार की ओर निकल गए।

जाम की वजह से कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए

बैराज पार्किंग के पास भी भारी भीड़ आने के कारण जाम लग गया। यहां से नीलकंठ जाने और आने का रास्ता बनाया गया है। भारी पुलिस फोर्स श्यामपुर और बैराज में तैनात की गई है। जाम के कारण एम्स ऋषिकेश और आसपास प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाए। नेपाली फार्म मुख्य मार्ग के किनारे भंडारा लगा है। जिसके कारण सड़क यात्रियों के वाहनों से जमा हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments