Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएनआईवीएच के छात्रों को केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार ने लैपटाप और...

एनआईवीएच के छात्रों को केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार ने लैपटाप और मोबाइल बांटे, कहा- रुचि अनुसार दिया जाए प्रशिक्षण

देहरादून : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार ने एनआईवीएच के छात्रों को लैपटाप और मोबाइल का वितरण किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि छात्रों की रुचि के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए। शिक्षक छात्रों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का काम करें।

उन्‍होंने कहा कि छात्रों को योजना का लाभ मिले इसको लेकर केंद्र सरकार प्रयासरत है। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार के आगे प्रस्ताव रखा जाएगा। इस दौरान मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्‍होंने छात्रों को नशे की लत से दूर रहने की सलाह भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments