Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएम्स ऋषिकेश के बाहर पाठल लहराता हुआ नजर आया था युवक, पुलिस...

एम्स ऋषिकेश के बाहर पाठल लहराता हुआ नजर आया था युवक, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश के मुख्य गेट के समीप दो पक्षों के झगड़े में पुलिस ने दो लोग को गिरफ्तार किया है। उनके झगड़े का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुआ था। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए दो लोग को गिरफ्तार किया है।

दो पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था

वीडियो में एक युवक सड़क पर पाठल लहराता हुआ नजर आ रहा है। एम्स ऋषिकेश के मुख्य गेट के समीप बीते गुरुवार को दो पक्षों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। समीप ही ठेली लगाने वाले युवक का आटो रिक्शा वाले के साथ यह विवाद हुआ था। इस विवाद में एक युवक हाथ में पाठल लिए नजर आ रहा है।

घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

ऋषिकेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपित

जांच पड़ताल के बाद कुलदीप पुत्र रामपाल निवासी गली नंबर 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश और सदानंद पांडे पुत्र सत्य प्रकाश निवासी गली नंबर 38 शिवाजी नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments