
देहरादून में बेरोजगारों के आंदोलन के बाद से मामला अब तक शांत नहीं हो रहा है। शुक्रवार को कचहरी परिसर में फिर गहमागहमी का माहौल रहा। बरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार आज शहीद स्मारक पर जाने की जिद पर अड़े रहे। जिसे देखते हुए स्मारक के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई। जिसके बाद कोर्ट ने बॉबी पंवार को धरनास्थल पर जाने की इजाजत दे है। अब बॉबी साथियों को धरने से उठने के लिए समझाएंगे।

