Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकल उत्तराखंड पहुंचेंगे नड्डा, ताबड़तोड़ 11 बैठकों में लेंगे हिस्सा; तैयारियों में...

कल उत्तराखंड पहुंचेंगे नड्डा, ताबड़तोड़ 11 बैठकों में लेंगे हिस्सा; तैयारियों में जुटी भाजपा

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा फाइनल हो गया है। वह 19 और 20 अगस्त को रायवाला और हरिद्वार में ताबड़तोड़ 11 बैठकों में शिरकत करेंगे। इसे देखते हुए प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। प्रदेश भाजपा ने तीनों प्रदेश महामंत्रियों को तीन-तीन बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी है। नड्डा प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी (BJP Core Committee) और टोली बैठक में भी भाग लेंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पहले जुलाई में उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित था, मगर तब प्रदेश सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के कारण इसे टाल दिया गया था। अब 19 और 20 अगस्त को उनका दौरा तय होने के साथ ही प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुटी है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार देर शाम को हरिद्वार स्थित एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान होने वाली बैठकों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उनके स्वागत समेत अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 19 अगस्त की सुबह दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वह रायवाला में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments