Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकांग्रेसियों ने लौह पुरूष व इंद्रिरा गांधी को पुष्पाजंलि की अर्पित

कांग्रेसियों ने लौह पुरूष व इंद्रिरा गांधी को पुष्पाजंलि की अर्पित


देहरादून। संवाददाता। राजीव गांधी भवन में आज कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जंयती और स्व0 प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें पुष्पाजंलि समर्पित कर याद किया।


इस असवर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल और स्व0 प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी के चित्रों पर श्रद्धासुमन समर्पित किये। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने प्रयासों से स्वतंत्रता के बाद सभी रियासतों का विलय कराने का असाधरण काम किया था उसी का नतीजा है कि भारत आज एक सृदृढ़ राष्ट्र बन सका है। उन्होंने स्व0 प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि वह एक निडर और साहसी नेता थी जिन्होंने राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।


इस अवसर पर नेता विपक्ष इंद्रिरा ह्दयेश महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, राजपाल बिष्ट, प्रवीन त्यागी, शूरवीर सिंह सजवाण, विपुल नौटियाल, सहित अनेक लोगों ने श्रद्धासुमन समर्पित किये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments