Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र तैयार,ये होंगी मुख्य बातें

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र तैयार,ये होंगी मुख्य बातें

2022 की चुनावी बिसात बिछ चुकी है,प्रदेश में शह मात का खेल शुरू हो चुका है,आरोप प्रत्यारोप का दौर पूरे जोरो पर है ऐसे में पार्टियां अब अपने चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।
उत्तराखण्ड कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उत्तराखण्ड से बेरोजगारी दूर करने का संकल्प तैयार किया है। पार्टी जल्द अपने घोषणा को जारी करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ी समस्या है और हमारी सरकार अगले 5 साल के दौरान प्रदेश से बेरोजगारी दूर करने के प्रयासों पर काम करेगी। गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास और तमाम ज्वलंत मुद्दे चुनाव घोषणा पत्र में रखे गए हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आम जनता की राय के आधार पर कांग्रेस अपने घोषणापत्र को तैयार कर रही है। जल्द ही घोषणा पत्र को जारी कर दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments