Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक आज दिल्ली में, तमाम दिग्गज नेता लेंगे भाग

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक आज दिल्ली में, तमाम दिग्गज नेता लेंगे भाग

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता भी भाग लेंगे। 

45 दावेदारों के नाम हैं फाइनल
कांग्रेस पार्टी में उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच सौ से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। इससे पूर्व 29 और 30 दिसंबर, 2021 को बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में करीब 45 दावेदारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।

अब नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर स्थित कांग्रेस वार रूम में आयोजित होने वाली दूसरी बैठक में अन्य नामों पर चर्चा कर उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन के अलावा सदस्य विरेंद्र सिंह राठौर, अजय कुमार, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments