Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकांवड़ियों को क्वारंटीन करने को धर्मशाला चिह्नित, बॉर्डर पर बढ़ाई फोर्स

कांवड़ियों को क्वारंटीन करने को धर्मशाला चिह्नित, बॉर्डर पर बढ़ाई फोर्स

देहरादून।  कावंड़ियों को बॉर्डर पर रोकने और उन्हें क्वारंटीन करने के लिए देहरादून पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। चकमा देकर यदि कोई कांवड़िया यहां आता है तो उसे दून शहर और एक विकासनगर की धर्मशाला में क्वारंटीन किया जाएगा। इसके साथ ही आशारोड़ी समेत कई बॉर्डरों पर फोर्स की संख्या बढ़ा दी गई है। 

पुलिस कप्तान डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिला है कि जिले में धोखे से प्रवेश करने वाले कांवड़ियों को 15 दिन तक क्वारंटीन किया जाए। इसके लिए जैन धर्मशाला और विकासनगर क्षेत्र में वैश्य धर्मशाला को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां जिले की सीमा के भीतर कांवड़ियों के मिलने पर उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

इधर, बॉर्डर पर उन्होंने सख्त करने का निर्देश दिया है। बॉर्डर चेक पोस्ट आशारोड़ी, कुल्हाल, दर्रा गेट पर चेकिंग मजबूत करने के लिए 14 दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और 52 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। आशारोड़ी के लिए एक प्लाटून पुरुष पीएसी, डेढ़ सेक्शन महिला पीएसी, कुल्हाल में डेढ़ सेक्शन पुरुष पीएसी और ऋषिकेश में एक प्लाटून पुरुष पीएसी तैनात की गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments