Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकाठगोदाम रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 2023 से दौड़ने लगेंगी बिजली से...

काठगोदाम रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 2023 से दौड़ने लगेंगी बिजली से ट्रेन

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने आज मंडल रेल रेल प्रबंधक इज्जत नगर आशुतोष पंत के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण कर स्टेशन पर प्रदान की जा रहीं यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन को भारतीय रेल का उत्कृष्ट स्टेशन बनाने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को प्रेषित करें।
त्रिपाठी ने कहा कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन हिल स्टेशनों में सबसे अधिक खूबसूरत है, इसमें और सुधार करने की गुंजाइश है इसे भारतीय रेल का उत्कृष्ट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाय। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण भारतीय रेल का नेटवर्क का वर्ष-2023 तक विद्युतीकरण हो जाएगा। तथा काठगोदाम को भी इस योजना से जोड़कर इसे संपूर्ण देश से जोड़ दिया जाएगा उन्होंने इज्जतनगर मंडल द्वारा विशेष विपणन प्रयासों के बलबूते माल लदान में बहतरीन प्रदर्शन करने पर सराहना की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के कारण जहाँ एक ओर यात्री आय में लगातार गिरावट हो रही है वहीं दूसरी ओर माल लदान को बढ़ाकर रेल की आर्थिक सेहत सुदृढ़ की जा सकती है। कुमाऊं क्षेत्र में रेल लाइन बिछाने के बारे में  त्रिपाठी ने बताया कि चार धाम को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए नई लाइन बिछाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है और इसकी उच्चस्तर पर निरंतर निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments