Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकारगिल विजय दिवस पर किया उत्‍तराखंड के बलिदानियों को नमन, राज्यपाल ने...

कारगिल विजय दिवस पर किया उत्‍तराखंड के बलिदानियों को नमन, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून: कारगिल विजय दिवस पर उत्‍तराखंड के बलिदानियों को नमन किया गया। राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का गौरव बढ़ाया है, जिस पर हम सभी को गर्व है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल संजीव खत्री सहित कई सेवारत व सेवानिवृत सैन्य अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

इधर, गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी आदि मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments