Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकार में मां और भाई सहित बही किशोरी का शव बरामद, पुलिस...

कार में मां और भाई सहित बही किशोरी का शव बरामद, पुलिस लगातार कर रही है तलाश

ऋषिकेश। उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश में भी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच भूस्खलन और मलबे से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पशुलोक बैराज से लक्ष्मण झूला जाने वाले मार्ग पर जंगल से आने वाले नाले में शुक्रवार देर रात आए उफान में एक महिला व उसके दो बच्चे बह गए थे। पुलिस ने इनमें किशोरी का शव नदी से बरामद किया है।

हादसा तब हुआ जब यह परिवार कार से लक्ष्मण झूला की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण झूला निवासी 38 वर्षीय गोपाल शर्मा पत्नी व दो बच्चों के साथ देहरादून गए थे। देर सायं वह अपनी ससुराल बापूग्रम पहुंचे, कुछ देर यहां बिताने के बाद वह घर के लिए निकले। इस दौरान तेज वर्षा शुरू हो गई।

पानी में बह गई थी कार, तीन लोग थे लापता
बैराज लक्ष्मण झूला मार्ग पर जंगल की ओर से आने वाले एक नाले को वह पार कर गए। मगर, जब अगले नाले पर पहुंचे तो यहां पानी अत्याधिक था। गोपाल ने अपनी पत्नी 35 वर्षीय रीना, 15 वर्षीय पुत्री तेजस्विनी उर्फ गौरी तथा 12 वर्षीय पुत्र शुभ को कार से नीचे उतारा और कार को लेकर खाले को पार करने लगे। इस बीच कार पानी में बह गई थी, तीनों लोग लापता हो गए थे।

पुलिस ने बरामद किया शव
पुलिस क्षेत्र में इन तीनों की तलाश कर रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला विनोद गुसाईं ने बताया कि मंगलवार की दोपहर मिट्टी में दबी किशोरी तेजस्विनी कुमारी का शव बरामद किया गया। पुलिस लगातार इस तबाही के बीच लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments