Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुंभ में आने वालों को दिखेगी फ्लाईओवर पर उत्तरांखड संस्कृति की झलक

कुंभ में आने वालों को दिखेगी फ्लाईओवर पर उत्तरांखड संस्कृति की झलक

देहरादून। महाकुंभ में बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की ओर रुख करेंगे। इन पर्यटकों को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखे इसके लिए दून-हरिद्वार मार्ग पर बने फ्लाईओवर में पहाड़ी संस्कृति को दर्शाते हुए चित्र बनाए जा रहे हैं। यह चित्र राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। 

हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए देहरादून से हरिद्वार तक जाने वाले मार्गों का चैड़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है। वहीं, लच्छीवाला-भानियावाला बाईपास फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। कार्यदायी संस्था एटलस कंपनी फ्लाईओवर के नीचे दोनों साइडों पर लिंक रोड का भी निर्माण करा रही है। 

एटलस कंपनी के एचआर हेड लोकेश देशवाल ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे दीवारों पर चित्रकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाते हुए मनमोहक चित्र बनाएं हैं। जो पहाड़ी संस्कूति का प्रचार तो कर ही रहे है साथ ही वन्य जीव सरंक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चित्रों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति पर्यटकों से साझा होगी। 

उन्होंने बताया कि यह मनमोहक चित्र सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद ओवरब्रिज बाईपास मार्ग पर दोनों और ट्रैफिक चलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल देहरादून से आने वाले क को ओवरब्रिज पर वनवे ट्रैफिक किया गया है। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments