Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं में आज 27 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कुमाऊं में आज 27 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

रुद्रपुर। कुमाऊं में मंगलवार को 27 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिनमें अल्मोड़ा में दस, नैनीताल में दो, पिथौरागढ़ में सात, ऊधमसिंहनगर में आठ नए मामले सामने आए। नैनीताल जिले में अब तक कुल 337 पॉजिटिव, ऊधमसिंहनगर में 121, पिथौरागढ़ में 60, अल्मोड़ा में 85, बागेश्वर में 42 और चंपावत में 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।

ऊधम सिंह नगर

ऊधमसिंह नगर जिले में मंगलवार को आठ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 121 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 80 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह से कुल सक्रिय 48 केस बचे हैं। 51 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब तक दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

नैनीताल जिला

नैनीताल जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का दो नया मामला सामने आया। इसके साथ ही जिले में अब तक 337 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जबकि 210 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। ऐसे में कुल सक्रिय केस 127 बचे हैं। जिले में कोरोना से अब तक एक मौत हुई है।

अल्मोड़ा जिला

अल्मोड़ा जनपद में मंगलवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित प्रवासियों में छह दिल्ली, तीन गुड़गांव व एक मुंबई से पहाड़ लौटा था। इनमें तीन भिकियासैंण ब्लॉक, ताकुला व लमगड़ा के दो-दो तथा हवालबाग, सल्ट व स्यालदे निवासी एक-एक प्रवासी शामिल है। जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 85 जबकि सक्रिय मामले 11 हो गए हैं। 73 प्रवासियों ने कोरोना को मात भी दी है।

पिथौरागढ़ जिला

पिथौरागढ़ जिले में मंगलवार को जिले में सात और कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी दिल्ली और मेरठ से आए है। पॉजिटिव मिले लोगों मे एक 12 साल की बालिका भी है। सभी लोग 26 मई को बस से आए थे। इनके साथ आई एक महिला के पॉजिटिव मिलने के बाद इन लोगो का 14 दिन का क्वारनटाइन पूरा होने के बाद भी संस्थागत क्वारनटाइन में रखा गया था। सभी विकास खण्ड गंगोलीहाट के है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 60 हो गई है। 28 रोगी स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। आज मिले पाजिटिवो के संपर्क में आए लोगो का पता लगाया जा रहा है। आज मिले पाजिटिव को जिला मुख्यालय के बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड लाया जा रहा है।

बागेश्वर जिला

बागेश्वर जिले में सोमवार को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक कुल 42 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। जिनमें 33 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। ऐसे में अब कुल महज नौ सक्रिय केस बचे हैं। जिले में फिलहाल कोरोना संक्रमण से कोेई मौत नहीं हुई है।

चम्पावत जिला

चम्पावत जिलेवासियों के लिए राहत की बता है। जिले में अब तक कुल 48 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिनमें 44 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। ऐसे में अब कुल सक्रिय केस महज चार बचे हैं। जिले में अब तक एक युवक की कोरोना से मौत हो चुकी है। 810 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए जा चुके हैं। जबकि चार लोगों को आइसोलेट किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments